स्कैटसैट-1 को अनुप्रयोग क्षमता में वृद्धि के साथ ओस्कैट (आईआरएस-पी4) की परिचालन सेवाओं की निरंतरता प्रदान करने के लिए परिकल्पित किया गया है।

| प्रमोचन तिथि: | 26 सितंबर 2016 |
| प्रमोचन स्थान: | एसडीएससी (सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र), श्रीहरिकोटा। |
| प्रमोचन यान: | पीएसएलवी - सी35 |
| कक्षा: | सूर्य तुल्यकालिक, प्रातः-संध्या कक्षा |
| ऊंचाई: | 720 किमी |
| झुकाव: | 97.4° |
| आरोही नोड पर स्थानीय समय | 6:00 घंटे |
| दोहराव: | दो दिन |
| नीतभार: | प्रकीर्णनमापी |
| उत्थापन द्रव्यमान: | 310 किग्रा |
| शक्ति: | 1360W उत्पन्न करने वाले 15 वर्गमीटर के सौर पैनल, दो 24 एएच एनआई-सीडी बैटरी |
| जीवनकाल: | 5 साल |